बड़ागांव थाना इलाके में शुक्रवार को मेला देखने गए एक युवक की सरेआम पिटाई का मामला सामने आया है। बड़ा गांव का रहने वाला वीरेंद्र कुशवाहा अपनी मामी के साथ मेला घूमने गया था तभी दो लड़को ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।