पन्ना: जिले में अवैध शराब कारोबार बेलगाम, नाबालिगों को शराब बेचने पर कांग्रेस का आक्रोश, SP से कार्रवाई की मांग
पन्ना जिले में बढ़ते अवैध शराब कारोबार, नाबालिग बच्चों को शराब बिक्री और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना ने गंभीर चिंता जताई है। इस संबंध में कांग्रेस ने आज दिन शुक्रवार दिनांक 21 नवंबर को शाम करीब 4 बजे पुलिस अधीक्षक पन्ना को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।