गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी गेट के पास चलती स्कूटी में लगी आग, महिला बाल-बाल बची
गुना कैंट थाना के नानाखेड़ी मंडी गेट के पास चलती स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। 20 अप्रैल दोपहर को भगत सिंह कॉलोनी निवासी दिलीप रघुवंशी की पत्नी बाजार गई, लौटते समय स्कूटी में मंडी गेट के पास अचानक आग लगी भनक लगते ही गाड़ी को छोड़ छोड़कर भाग कर बची, सुरक्षित है। देखते ही देखते स्कूटी आग के गोले में तब्दील हो गई और जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड से काबू पाया।