बिजनौर: बिजनौर में नजीबाबाद रोड पर झलरा गांव के पास दो कारों की आपस में टक्कर, दो की मौत और दो की हालत नाजुक
Bijnor, Bijnor | Apr 5, 2026 बिजनौर में आज रविवार को सुबह करीब 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नजीबाबाद रोड पर झलरा गांव के पास शनिवार रविवार की रात्रि में दो तेज रफ्तार कार आपस में टकरा गई हादसा इतना भीषण था कि दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।