गुमला: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया कीटनाशक, सदर अस्पताल में इलाज जारीl
Gumla, Gumla | Jun 30, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के पुग्गु घांसी टोली निवासी 36 वर्षीय दीपक बड़ा ने पत्नी से विवाद के बाद घर में रखा घास में डालने वाला कीटनाशक खा लिया। परिजनों ने गंभीर अवस्था में उसे तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया जहां डॉक्ट की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। दीपक बड़ा अक्सर शराब का सेवन कर गांव में घूमता रहता था। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद होता रहता है।