लकड़ी नबीगंज: मदारपुर बाजार में रंगदारी नहीं देने पर दबंगों ने व्यवसायी पर किया जानलेवा हमला, दुकान में की तोड़फोड़
लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर बाजार पर गुरुवार को हार्डवेयर व्यवसाइ द्वारा दबंग को रंगदारी नहीं देने पर दबंगों ने हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लकड़ी नवीगंज थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताएं कि घटना में जो लोग शामिल होंगे उन पर तत्काल कार्रवाई किया जाएगा।