गायघाट: महमदपुर सूरा पंचायत में शादी समारोह में मारपीट मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के महमदपुर सूरा पंचायत में एक शादी समारोह के दौरान हुड़दंग और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर दो बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नयाटोला निवासी सागर कुमार और सचिन कुमार के रूप में हुई है।