उज्जैन शहर: ढांचा भवन इलाके में गैंगवार, हिस्ट्रीशीटर का घर फूंका, पेट्रोल डालकर लगाई आग, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
शहर के ढांचा भवन इलाके में 11 अप्रैल की रात गैंगवार के चलते सनसनी फैल गई। यहां एक विरोधी गुट के बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर रौनक गुर्जर के मकान को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। सोमवार को इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावर हथियारों से लैस नजर आ रहे है,फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाशों ने पहले मकान पर पेट्रोल छिड़का और फिर आग लगा दी।