कलेक्टर ऊषा परमार ने गत रविवार को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में जिले में खाद एवं राशन वितरण सहित भावांतर योजना तथा धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर खाद की मांग अनुरूप उपलब्धता व वितरण की जानकारी लेकर मॉनिटरिंग व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। खाद के भण्डारण की जानकारी भी ली।