करौली सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक धर्मेंद्र कुमार मीना ने राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को नशा मुक्ति और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।अभियान का उद्देश्य नशा मुक्ति को एक सामाजिक आंदोलन बनाना और महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत "नशा मुक्ति-एक नई किरण" और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुई।