कटनी नगर: पिपरौध रोड पर ट्रक से बचने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बाइक, वृद्धा और युवक हुए घायल
माधव नगर थाना अंतर्गत पीपरोड हाईवे पर ट्रक से बचने के दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई बाइक में वृद्ध महिला नोनी बाई विश्वकर्मा और युवक मुकेश विश्वकर्मा सवार थे घटना आज बुधवार शाम 4:30 मिनट की बताई जा रही है। घटना में नोनी बाई विश्वकर्मा गंभीर घायल है। वही मुकेश को मामूली चोटें आई है। घायलों को हाईवे एंबुलेंस 1033 से जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।