जसवंतनगर: जसवंतनगर के मोहल्ला रेलमंडी निवासी सभासद राजीव यादव के घर विवाह समारोह में पहुंचे शिवपाल, बोले- मुझे पद की लालसा नहीं
सभासद राजीव यादव के घर आयोजित समारोह में पहुंचे सपा महासचिव व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्हें पद की लालसा नहीं है। वह प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बड़ी जिम्मेदारी वाले बयान पर बोले कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनवाना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।