शाहपुर: बरेठा के पास बड़ा हादसा टला: चलती कार पर पलटा ट्रक, पुलिस ने दो युवकों को सुरक्षित निकाला
Shahpur, Betul | May 4, 2026 शाहपुर के बरेठा के पास सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जब एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक MH 49 CD 6354 इटारसी की ओर जा रही थी, तभी ट्रक क्रमांक MH 40 CT 7999 असंतुलित होकर कार के ऊपर पलट गया।