छोटीसादड़ी: विधायक श्रीचंद कृपलानी ने जलोदा जागीर में हुए सिलेंडर विस्फोट के घटनास्थल का किया निरीक्षण, मदद का दिया भरोसा
जलोदा जागीर थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व राधाकिशन प्रजापत के मकान में गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण हुए विस्फोट से घर में मौजूद छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें दो मासूम भी शामिल थे। घटना की सूचना के बाद विधायक श्रीचंद कृपलानी ने घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों से जानकारी ली।