छोटीसादड़ी: भंवर माता मार्ग स्थित विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित, DSP ने छात्रों को दी कानून व सुरक्षा संबंधी जानकारी
भंवर माता मार्ग स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डीएसपी गोपाल लाल हिंडोनिया ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यातायात के नियमों, पुलिस की कार्यप्रणाली, बाल अपराध के कारण एवं निवारण, तथा मोबाइल फोन के दुरुपयोग पर जागरूकता फैलाई।