छोटीसादड़ी: कंडेला मार्ग स्थित सगस बावजी मंदिर में चोरी, चांदी-सोने के आभूषण और नकदी पर किया गया हाथ साफ
छोटीसादड़ी में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात को नगर के कंडेला मार्ग स्थित प्रसिद्ध सगस बावजी मंदिर में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने मंदिर से चांदी और सोने के बहुमूल्य आभूषणों के साथ-साथ दानपात्र से नकदी भी चुरा ली। यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।