छोटीसादड़ी: नगर शिवाजी मार्ग स्थित
बालिका विद्यालय में 50 छात्राओं को वितरित किए गए चश्मे
नगर शिवाजी मार्ग स्थित हरीश आंजना राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं की आंखों की जांच राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत की गई। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विनोद खटीक ने बताया कि इस कार्यक्रम को राज्य प्रोग्राम कमेटी अंधता द्वारा प्रायोजित किया गया था, और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रतापगढ़ के निर्देशन में यह अभियान संचालित हुआ।