केतार: लोहरगाड़ा में किसान गोष्ठी, दलहन खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर
Ketar, Garhwa | Jun 11, 2026 केतार प्रखंड के लोहरगाड़ा पंचायत सचिवालय में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को दलहन फसलों की उन्नत खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग और गुणवत्तापूर्ण बीज चयन की जानकारी दी गई। बीटीएम राकेश कुमार रजक ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है, इसलिए जैवि