पटेरा: पुरैना गांव में व्यक्ति के साथ मारपीट, घायल इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती
Patera, Damoh | May 29, 2026 पुरैना गांव में व्यक्ति के साथ मारपीट होने का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 2 बजे करीब देव सिंग लोधी उम्र 42 वर्ष निवासी पुरैना को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि कुछ लोग खाना खाते समय विवाद कर रहे थे जिन्हें मैने मना किया तो गांव के मूरत सिंग ने मेरे ऊपर लाठी और चाकू से हमला कर दिया।