मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 12 नवंबर को लाडली बहनाओं को सौगात देने वाले हैं। इस दौरान वे सिंगल क्लिक के माध्यम से सभी लाडली बहनों के खाते में लाडली बहन की 30वीं किस्त डालेंगे। इस बार मुख्यमंत्री सिवनी जिले से लाडली बहनों के खाते में यह राशि डालेंगे। अशोक नगर के कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में इसका लाइव प्रसारण कार्यक्रम होगा।