मड़ियाहू: बरसठी रेलवे स्टेशन के पास से वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में की गई