बासोदा: बासौदा की ग्राम गमोली में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बासौदा की ग्राम गमोली में पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों द्वारा एक युवक के साथ लाठी डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है फरियादी युवक की शिकायत पर बासौदा देहात थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है घटना गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।