बासोदा: बासौदा के स्वरूप नगर में चोरी की नीयत से घर में घुसे दो आरोपी, फरियादी को देखकर भागे, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बासौदा के स्वरूप नगर में चोरी की नीयत से दो आरोपी फरियादी के घर में घुस गए फरियादी को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले हालांकि इस दौरान फरियादी का कोई भी सामान चोरी नहीं हो पाया फरियादी की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने दो नाम दर्ज आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है घटना सोमवार शाम करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है।