कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपनी बेटी को भगाने वाले युवक पर कार्रवाई न होने के कारण एसपी से की शिकायत
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को कन्नौज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र देते हुए बताया है एक युवक के द्वारा उसकी नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था उसने पुलिस के शिकायत भी की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई पीड़िता ने कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है