जहानाबाद: गोतिया के दामाद पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, मारपीट में तीन घायल
घोसी थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट के मामले में पीड़ित महिला ने गोतिया के दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि घर के पुरुष सदस्य बाहर रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर आरोपी घर में आकर सो जाता था और आपत्तिजनक हरकत करता था। विरोध करने पर महिला समेत तीन लोगों के साथ मारपीट की गई। घायलों का इलाज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।