रायबरेली: कंडोरा गांव में हाई कोर्ट के आदेश के बाद राजस्व विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 15 मकानों को किया गया जमींदोज
Raebareli, Raebareli | Apr 24, 2026
24 अप्रैल शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे हाई कोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग के द्वारा तालाब की भूमि पर बनाए गए मकान पर बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें 15 मकान को शासन प्रशासन की मौजूदगी में ढहा दिया गया है। कार्यवाही को लेकर ग्रामीणों मे हड़कंप मचा हुआ है। तथा अन्य साथ अवैध कब्जदारों को हिदायत दी गई है। जनपद की यह प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।