रफीगंज: गोरडीहा के समीप स्कार्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल
रफीगंज–गया मुख्य मार्ग पर गोरडीहा के समीप गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कार्पियो और ट्रक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में स्कार्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, गुरारू थाना क्षेत्र के महुली गांव से एक बारात स्कार्पियो से धनधवा (औरंगाबाद