शाजापुर: घोषणा के 48 घंटे में ही शाजापुर कांग्रेस कार्यकारिणी पर ब्रेक, असंतोष के बीच सूची स्थगित, संशोधित टीम का इंतजार
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित शाजापुर जिला कार्यकारिणी पर महज एक दिन बाद ही रोक लगा दी गई है, जिससे जिले की सियासत फिर गरमा गई है। 25 अप्रैल को 51 सदस्यों वाली नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार कार्यकारिणी को आंशिक संशोधन के लिए रोका गया है