सगड़ी: जीयनपुर थाना की पुलिस टीम ने फर्जी जमानत प्रकरण के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में जीयनपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह मय हमराह फोर्स ने फर्जी जमानत प्रकरण के मामले में वांछित आरोपी दयाराम पुत्र जानकी प्रसाद को जमसर स्थित रॉयल स्टार ढाबा के बाहर से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर जेल भेज दिया है ।