कुचाई: कुचाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर किया नमन,दी श्रद्धांजलि
कुचाई प्रखंड कार्यालय में सोमवार दोपहर लगभग एक बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके राष्ट्रवाद के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्रवादी चिंतक और शिक्षाविद् डॉ. मुखर्जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।