पूरनपुर: जादौपुर गहलुइया में चल रहा मिट्टी खनन, टूटी नालियों से ग्रामीण परेशान, वीडियो हुआ वायरल
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया में चल रहे मिट्टी खनन से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ रही है। गांव में लगातार दौड़ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों के कारण सड़क किनारे बनी नालियां टूटने लगी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रालियों के आवागमन से गांव की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं और आए दिन धूल उड़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा