बदनोर: अव्यवस्था की भेंट चढ़ी रसोई गैस वितरण प्रणाली, चिलचिलाती धूप में घंटों कतारों में खड़े रहे ग्रामीण
Badnor, Ajmer | Apr 19, 2026
बदनोर रविवार शाम 4 बजे क्षेत्र में रसोई गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रविवार को जवाजा कस्बे में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी,जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।तीन अलग-अलग गैस एजेंसियों द्वारा एक ही स्थान पर वितरण किए जाने के कारण व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त नजर आईं।वहीं सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर हो रहे इस वितरण ने विभा