गुरूर: गुरूर तहसील में 30 जून तक बोर खनन पर लगा प्रतिबंध, गुरूर ब्लॉक क्रिटिकल रेड जोन की श्रेणी में
Gurur, Balod | Mar 25, 2026 शासकीय एजेंसी जैसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जिले मे तथा नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतो को केवल पेयजल के लिए अपने नगरीय निकाय की सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नलकूप खनन के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। केंद्रीय भूजल बोर्ड की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार गुरूर ब्लॉक क्रिटिकल रेड जोन की श्रेणी है।