हुज़ूर: सीएम डॉ. मोहन यादव का प्राकृतिक खेती पर जोर, बोले- रासायनिक खाद और कीटनाशक से बढ़ रहीं गंभीर बीमारियां
Huzur, Bhopal | Jun 20, 2026 भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला सह कृषक संगोष्ठी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया|