सदर: ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया
Sadar, Allahabad | Jul 2, 2026
सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहने के लिए एक भव्य 'प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।