छीपाबड़ोद: ग्रामीणों ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला, युवाओं की टोलियां कर रही हैं गश्त
कस्बे एवं आसपास गांवों में लगातार हो रही लूट व चोरी की वारदातों के बाद देहनलपुर गांव में गत दिनों हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी की वारदात के बाद भी जब पुलिस प्रशासन की नींद नहीं टूटी, तो ग्रामीणों ने आत्मसुरक्षा का रास्ता चुन लिया है। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली और सुस्त रवैये से नाराज होकर अब ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा का जिम्मा खुद अपने हाथों