महसी: पिपरी माफी में झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, युवक की मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरी माफी गांव निवासी जिमीदार गुप्ता की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवक रविवार शाम बारात गया हुआ था। वापस लौट कर आने पर कुछ तबियत बिगड़ गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के साथ ही विधिक कार्रवाई शुरू की।