विष्णुगढ़: नवादा में उमड़ा भक्ति का सैलाब, 24 घंटे लगातार परिक्रमा कर नन्हे बालक ने रचा इतिहास
विष्णुगढ़ के नवादा में उमड़ रहा भक्ति का सैलाब, 24 घंटे लगातार परिक्रमा कर नन्हे बालक ने रचा इतिहास। विष्णुगढ़ प्रखंड के नवादा महावीर नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान महायज्ञ में इन दिनों आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यज्ञशाला की पवित्र अग्नि के चारों ओर श्रद्धालुओं का ऐसा उत्साह उमड़ा है कि पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं।