खुरई: सब्जी मंडी में आगजनी, 11 ठेले जलकर राख
Khurai, Sagar | Mar 14, 2025 गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग 2 बजे सब्जी मंडी में रखे हाथ ठेलों में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी जिससे वहां रखे 11 ठेले पूरी तरह जलकर राख हो गए,ठेलों के साथ सब्जी भी बर्बाद हो गई 5 इलेक्ट्रानिक कांटे भी जल गए। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि आग से लगभग कुल 3 लाख का नुकसान हुआ है,दमकल ने आग बुझाने में की मदद। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर किया मामला दर्ज