खुरई: नगर में धूमधाम से होलिका दहन, सभी वार्डों में एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं
Khurai, Sagar | Mar 13, 2025 गुरुवार को देर रात मुहूर्त के अनुसार रात लगभग 11.30 बजे के बाद होलिका दहन किया गया,प्रमुख होली की अग्नि से बाकी जगहों पर हुआ होलिका दहन। महावीर वार्ड में बच्चों ने होलिका और भक्त प्रहलाद की झांकी बनाकर जलाई होली। सभी ने दी एक दूसरे को शुभकामनाएं,इसके बाद घरों में भी मलियों की पूजा अर्चना कर होली जलाई,कई जगहों पर रात में ही गानों की धुन पर गुलाल से खेली होली