बोध गया: बोधगया में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का 1 जुलाई से होगा आयोजन
Bodh Gaya, Gaya | Jun 20, 2026 बोधगया के श्री शनि देव स्वर्णकार मंदिर, राम दरबार मंदिर एवं शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम 1 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, कथा प्रवचन और रामलीला का आयोजन किया जाएगा।