राजगढ़: बीकानेर, दिल्ली-जयपुर रूट के राजगढ़ बस स्टैंड की बदहाली, न बिजली न पानी, गर्मी में यात्री बेहाल, रात को अंधेरा
Rajgarh, Churu | May 23, 2026 दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, बहल, पिलानी, तारानगर, बीकानेर सहित अनेक शहरों को जोड़ने वाला राजगढ़ का मुख्य बस स्टैंड मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बदहाली का शिकार है।हजारों यात्री रोज यहां से सफर करते हैं, मगर बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्था न होने से यात्रियों का बुरा हाल है।भीषण गर्मी में 43 डिग्री में बस स्टैंड पर बिजली की व्यवस्था नहीं है व पंखे बंद पड़े रहते है।