रतनी फरीदपुर: रतनी फरीदपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार बेअसर, अधिकारी नदारद रहे, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
रतनी-फरीदपुर अंचल कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार पूरी तरह बेअसर रहा। निर्धारित समय पर सीओ सहित सभी राजस्व अधिकारी अनुपस्थित मिले, कार्यालय में ताला लटका रहा। सूचना पर पहुंचे किसान व आम लोग दोपहर तक भी किसी अधिकारी के नहीं मौजूद रहने से निराश लौट गए। विभागीय आदेशों की खुली अवहेलना से जनता में भारी रोष है।