इस्लामनगर अलीगंज: गोखुला के पास बाइक-ट्रक की टक्कर में पिता-पुत्र घायल, ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर गोखुला गांव के समीप शनिवार सुबह बाइक और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 10 बजे बताया कि घायल पिता पुत्र नवादा थाना क्षेत्र के खपरैल गांव निवासी धनराज प्रसाद और उनके पुत्र रोशन कुमार है। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई है।