भादरा: भादरा अनाज मंडी परिसर में नैफड खरीद एजेंसी ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद शुरू की
भादरा। स्थानीय अनाज मण्डी में शनिवार को सुबह 11बजे विधायक प्रतिनिधि पूर्व प्रधान संतोष बैनीवाल, कृषि मण्डी समिति उपनिदेशक विष्णु दत्त शर्मा, कृषि मण्डी सचिव सी एल वर्मा ,नैफड कलस्टर हैड शुभरत्न ,शुभम् बिश्नोई जयप्रकाश पंवार , सहकारी समिति अध्यक्ष भागीरथ ढाका, मुख्य व्यवस्थापक मंजू सहारण, पार्षद नंदलाल सैनी ने गेहूं बेचने आये किसानों का सम्मान किया।