बलौदाबाज़ार: चलती बस में महिला की चैन चोरी, बस में मची अफरा-तफरी, पूछताछ जारी, महिला ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में दिनदहाड़े चलती बस में चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। भाटापारा से बलौदा बाजार चलने वाली राधेश्याम बस सर्विस में सफर कर रही एक महिला के गले से अज्ञात बदमाश ने सोने का हार पार कर दिया।बताया जा रहा है कि, रायपुर निवासी महिला भाटापारा से ग्राम रवान आ रही थी। इसी दौरान बस के अंदर ही शातिर ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।