कोढ़ा प्रखंड के बिनोदपुर पंचायत के चुरली घाट में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां कुछ ग्रामीणों के द्वारा एक युवक को बंधक बनाकर रखा गया था। जिसकी सूचना रौतारा पुलिस प्रशासन को दी गई। वहीं रौतारा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे सभी तथ्यों पर जांच पड़ताल करते हुए प्राथमिकी दर्ज कारवाई शुरू कर दी है।