आमस: पैक्स चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया
Amas, Gaya | May 21, 2026 आमस प्रखंड के बड़की चिलमी पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गयी. नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने अपना-अपना पर्चा दाखिल किया, जबकि प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन कराया. चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है और प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष मे