जसवंतनगर: जसवंतनगर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चुराने के आरोप में युवक को कचौरा मार्ग से किया गिरफ्तार, मोबाइल किया बरामद
पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी अंकुश बाबू को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का रियलमी फोन बरामद हुआ। थाना प्रभारी कमल भाटी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शुभम वर्मा, ललित किशोर चतुर्वेदी और कांस्टेबल संजय कुमार ने कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया है।