गुमला: बाईपास रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, दो दोस्तों से पुलिस कर रही पूछताछ*
Gumla, Gumla | Jun 7, 2026 शहर के बाईपास रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जवाहर नगर निवासी युवक के रूप में हुई है। घटना के बाद उसके दो दोस्त उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के सिर और नाक पर हल्के चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।